Sep 03, 2026 Login

नैनीतालः नगर पालिका और छावनी परिषद में नहीं बनी आपसी सहमति! निःशुल्क प्रवेश पर कड़ी आपत्ति, सीईओ वरूण कुमार ने कही बड़ी बात

Nainital: There was no consensus between the Municipality and Cantonment Board! Strong objection to free entry, CEO Varun Kumar said a big thing

नैनीताल। नैनीताल छावनी परिषद द्वारा कैंट क्षेत्र से होकर चिड़ियाघर जाने वाले पर्यटकों के साथ ही नगर पालिका द्वारा संचालित ज़ू शटल सेवा वाहनों पर कैंटोनमेंट सस्टेनेबिलिटी एंड बेटरमेंट फीस वसूलने को लेकर नगर पालिका परिषद और छावनी परिषद में आपसी सहमति न बन पाने पर छावनी परिषद के सीईओ वरुण कुमार ने ज़ू रोड में टोल टैक्स बूथ पर शटल सेवा वाहनों के निःशुल्क प्रवेश पर कड़ी आपत्ति जताते हुए 7 जून तक नगर पालिका परिषद से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। छावनी परिषद के सीईओ वरुण कुमार का कहना है कि अगर नगर पालिका छावनी परिषद को शटल सेवा टेंडर का 1/3 हिस्सा नही देती है तो 7 जून से ज़ू शटल वाहनों से शुल्क वसूल किया जाएगा। वहीं मामले में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने इसे न केवल अवैध बल्कि न्यायालय के आदेश और रक्षा मंत्रालय के निर्देशों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि छावनी परिषद क्षेत्र के अंतर्गत ज़ू तक जाने वाली सड़क का रख रखाव राज्य सरकार और लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा यदि छावनी परिषद के पास इस सम्बंध कोई नियम या बायलॉज है तो पालिका उनका पालन करेगी।