Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

जहरीली शराब नहीं,ऑनर किलिंग और रंजिश का खौफनाक खेल! बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने शराब में मिलाया था जहर,4 दोस्तों की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

Not spurious liquor, but a horrific game of honor killing and vendetta! A brother, enraged by his sister's love affair, had laced the liquor with poison; sensational revelation regarding the murder o

पटना। बिहार के पटना जिलांतर्गत बाढ़ अनुमंडल के बेढना गांव में तीन दिन पहले हुई चार युवकों की संदिग्ध मौत के चर्चित मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। शुरुआती जांच में जिसे जहरीली शराब से हुई मौत माना जा रहा था, वह दरअसल एक सोची-समझी खौफनाक सामूहिक हत्या की साजिश निकली। पुलिस जांच में साफ हुआ है कि शराब पार्टी का इंतजाम करने वाले पांचवें शख्स ने ही रंजिश के चलते शराब में जहर मिलाकर अपने चार दोस्तों को मौत के घाट उतार दिया।

पटना के अनुमंडल के बेढना गांव स्थित सैदपुर टोला में तीन दिन पहले चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। शुरुआती तौर पर मामला जहरीली शराब पीने से हुई मौत का माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में इसे कथित तौर पर सोची-समझी हत्या की साजिश बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, शराब पार्टी में शामिल पांचवां शख्स ही इस वारदात का मुख्य आरोपी निकला। आरोप है कि उसने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर चारों युवकों को पिला दिया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। पटना के ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी लाली सिंह ने कथित तौर पर शराब में जहर मिलाया था। पुलिस के अनुसार, लाली अपनी बहन के एक मृतक युवक के साथ चल रहे प्रेम प्रसंग से नाराज था। इसके अलावा बाकी तीन मृतक युवक भी कथित तौर पर उसे चिढ़ाते थे। इसी नाराजगी को पुलिस हत्या की साजिश की वजह मान रही है। पुलिस की जांच के अनुसार, सावन का महीना खत्म होने के बाद चारों युवक नॉनवेज पार्टी के लिए एक साथ बैठे थे। इसी दौरान शराब भी मंगाई गई। आरोप है कि लाली सिंह भी शराब पार्टी में शामिल होने पहुंचा और चारों के साथ बैठकर शराब पीने लगा। इसी दौरान उसने कथित तौर पर शराब में जहरीला पदार्थ मिला दिया। शराब पीने के कुछ समय बाद चारों युवकों की तबीयत बिगड़ने लगी और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके के आसपास शराब की बोतल और नॉनवेज खाना मिला था। बताया गया कि शराब की बोतल आधे से भी कम खाली थी। ग्रामीणों ने दावा किया था कि चारों युवकों ने इसी शराब का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ी। इस घटना में जान गंवाने वालों की पहचान शशि कुमार, निशु कुमार, विकास राम और पंकज सिंह के रूप में हुई है। चार युवकों की एक साथ अचानक मौत के बाद शुरुआत में आशंका जताई गई थी कि उनकी जान जहरीली शराब पीने से गई है। हालांकि, जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस का शक हत्या की साजिश की ओर गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और जांच के दौरान लाली सिंह की भूमिका सामने आई। जांच में यह भी सामने आया कि वह अपनी बहन के प्रेम संबंध को लेकर मृतक युवकों में से एक से नाराज था। वहीं, बाकी तीन युवकों द्वारा कथित तौर पर उसे चिढ़ाए जाने से भी वह गुस्से में था। पुलिस का दावा है कि इसी नाराजगी में उसने चारों को एक साथ खत्म करने की योजना बनाई और शराब पार्टी को वारदात के लिए चुना। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी लाली सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि साजिश में अन्य लोगों की कोई भूमिका थी या नहीं। साथ ही वारदात से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच की जा रही है। ग्रामीण एसपी के मुताबिक, शराब में किस प्रकार का जहरीला पदार्थ मिलाया गया था, इसका खुलासा फोरेंसिक साइंस लैब की रिपोर्ट आने के बाद होगा। फोरेंसिक जांच में जहरीले पदार्थ की पहचान की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और वारदात में इस्तेमाल पदार्थ को लेकर तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। चार युवकों की मौत से जुड़े इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस जांच के अगले चरण में साजिश की पूरी कड़ी और इसमें शामिल अन्य संभावित लोगों की भूमिका सामने आने की उम्मीद है।