Oct 14, 2026 Login
Awaaz24x7-government

नैनीताल : उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के गीत के साथ पहाड़ों की संस्कृति को दर्शाती फिल्म अंजाना इश्क़ की शूटिंग हुई नैनीताल में

Nainital: The film Anjana Ishq, depicting the culture of the mountains with the song of Harela, the folk festival of Uttarakhand, was shot in Nainital.

पहाड़ी वादियाँ हमेशा से ही फिल्म वालों को आकर्षित करती आई हैं। इसी का नतीजा है कि सैकड़ों फ़िल्मों को नैनीताल और आस पास फिल्माया जा चुका है। बीते कई बर्षों से फिल्मों की शूटिंग की नैनीताल में बाढ़ से आ गयी है। इसी श्रृंखला में फ़िल्म अंजाना इश्क़ जो कि एप्पल ग्रीन फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। जिसको निर्देशित कर रहे हैं संजीव त्रिगुणायत फ़िल्म में अमाद मिंटू और चेल्सी नेगी मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म में कमल राँझा, सलोनी, रमेश गोयल, योगी राज, फ़िरोज़, राजकुमार आदि अभिनय कर रहे हैं। फ़िल्म के निर्माता मोहम्मद क़मर और रेनू शर्मा हैं। जबकि लाइन प्रोड्यूसर अशोक वर्मा हैं। फ़िल्म को 40% नैनीताल के आलू खेत, पंगोट, घुघु खान, महेश खान जैसी कई खूबसूरत लोकशन पर शूट किया जा चुका है। फ़िल्म का बाकी बचा हिस्सा देहरादून में शूट किया जाएगा। निर्देशक की मानें तो यह फ़िल्म पहाड़ों की संस्कृति को भी दरसायेगी साथ ही पहाड़ों के त्योहार हरेला को भी फ़िल्म में स्थान दिया गया है। एक गीत भी इस त्योहार को केंद्र में रखकर फिल्माया गया है।पिछले एक माह से मुंबई से आई हुई टीम नैनीताल में शूट कर रही है। इस बीच कई तरह के विवादों में भी यह फ़िल्म रही है, लेकिन लोग इसको प्रचार का तरीका बता रहे हैं।