नैनीताल: अयारपाटा में दिखा अजगर का बच्चा! बारिश के बीच रिहायशी इलाके में पहुंचा वन्यजीव, सभासद जगाती ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

Nainital: Python hatchling spotted in Ayarpatta! The wild animal wandered into a residential area amidst the rain; Councilor Jagati has urged residents to remain cautious.

नैनीताल। लगातार हो रही बारिश के बीच वन्यजीवों के रिहायशी इलाकों में पहुंचने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में उस समय लोगों में हलचल मच गई जब एक भारतीय अजगर (Indian Rock Python) का बच्चा दिखाई दिया। सूचना मिलने पर क्षेत्र के सभासद मनोज साह जगाती मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर के बच्चे को सुरक्षित एक बोतल में पकड़ लिया। इसके बाद उसे वन विभाग को सौंपने की तैयारी की गई, ताकि उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।
बता दें कि ये (Python molurus) का बच्चा है। यह प्रजाति भारत में पाई जाने वाली बड़ी लेकिन गैर विषैली (Non-venomous) सांपों की प्रजातियों में शामिल है। भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत यह संरक्षित प्रजाति है और इसे नुकसान पहुंचाना या पकड़कर रखना कानूनन अपराध है। बारिश के मौसम में बिलों में पानी भरने और भोजन की तलाश के कारण अजगर तथा अन्य वन्यजीव अक्सर जंगलों से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में यदि कहीं अजगर या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो उसे नुकसान पहुंचाने की बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें। इस घटना के बाद सभासद ने अयारपाटा क्षेत्र के लोगों से भी सतर्क रहने और बच्चों को अकेले झाड़ियों या घने क्षेत्रों में न भेजने की अपील की गई है।