सुन ले तेरी चर्बी उतार दूंगा किसी दिन...! सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना का कथित वीडियो वायरल, गाली-गलौज के बाद दी धमकी! यूकेडी ने खोला मोर्चा, गरमाई सियासत

"Listen here, I’ll knock that arrogance out of you one of these days...!" An alleged video of BJP MLA Mahesh Jeena from Salt has gone viral; he issued a threat after hurling verbal abuse. UKD has lau

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के सल्ट विधानसभा सीट से भाजपा विधायक महेश जीना एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। उनको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक जीना कथित तौर पर एक सख्श को धमकी देते नजर आ रहे हैं। हालांकि आवाज इंडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन इस वायरल वीडियो ने प्रदेश की सियासत गरमा दी है। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक वायरल वीडियो में विधायक महेश जीना कथित तौर पर यूकेडी कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकी दे रहे हैं। वायरल वीडियो में विधायक कथित तौर पर यह कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘सुन ले तेरी चर्बी उतार दूंगा किसी दिन, डाल दियो वीडियो...। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इधर इस घटनाक्रम के बाद जहां यूकेडी कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिल रहा है, वहीं प्रदेश की सियासत भी गरमाती हुई नजर आ रही है। बता दें कि सल्ट विधायक महेश जीना पहले भी विवादों में रह चुके हैं। इससे पहले मार्च 2024 में देहरादून नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में उन पर मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। इसके अलावा नवंबर 2024 में मरचुला बस हादसे के बाद भी उनका एक कथित गाली-गलौज वाला ऑडियो वायरल हुआ था।