Aug 22, 2026 Login

नैनीताल: तल्ला बजून में संतुलन बिगड़ने से चौथी मंजिल से गिरा मजदूर!अस्पताल में हुई मौत

Nainital: Laborer Falls from Fourth Floor in Talla Bajoon After Losing Balance; Dies in Hospital

नैनीताल के तल्ला बजून क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे एक मजदूर की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान बिहार निवासी सद्दाम हुसैन (पुत्र सगीर हुसैन) के रूप में हुई है, जो यहां मजदूरी का काम कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, तल्ला बजून में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था, जहां सद्दाम चौथी मंजिल पर कार्यरत थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे नीचे गिर गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने गंभीर रूप से घायल सद्दाम को तुरंत बी.डी. पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी हेम चंद्र पंत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।