Aug 22, 2026 Login

नैनीताल:सांसद भट्ट के जन्मदिन पर नैनीताल क्लब में हुआ भव्य आयोजन,शिक्षा और समाजसेवा से जुड़े लोगों को मिला सम्मान

Nainital: Grand Event Held at Nainital Club on MP Bhatt's Birthday; Individuals Associated with Education and Social Service Honored

नैनीताल स्थित राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब में नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट के जन्मदिन के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल जन्मदिन तक सीमित न रहकर समाज के विभिन्न वर्गों—विशेषकर मेधावी छात्रों और श्रमिकों—के सम्मान का मंच बन गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, विशिष्ट अतिथि दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, कार्यक्रम संयोजक गोपाल रावत और मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान अतिथियों ने सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की दिशा में निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम संयोजक गोपाल रावत ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार, श्रमिक, शिक्षक और मेधावी युवा देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं, और यह आयोजन इन्हीं वर्गों को समर्पित है। कार्यक्रम का संचालन हरीश राणा ने किया।
इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले वरिष्ठ स्वयंसेवक के.पी. काला और डॉ. डी.पी. गंगोला को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं श्रमिक वर्ग से प्रेम राम और कविता कोहली को भी विशेष पुरस्कार और सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में नैनीताल शहर के विभिन्न विद्यालयों के दसवीं कक्षा के मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं कक्षा में 25वां स्थान प्राप्त करने वाले भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के छात्र सुमित फरतियाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले छात्रों में बिड़ला विद्या मंदिर, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर, लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर, सनवाल स्कूल, बिशप स्कूल, सेंट जॉन्स, राधा चिल्ड्रन, भारतीय शहीद सैनिक स्कूल, मोहन लाल साह इंटर कॉलेज, अटल उत्कृष्ट राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सीआरएसटी, के.एल. साह एशडेल, सरस्वती विद्या मंदिर, पार्वती प्रेमा जगाती, सेंट जोसेफ, सेंट मेरी कॉन्वेंट और शेरवुड कॉलेज सहित कई संस्थानों के छात्र शामिल रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया।