नैनीताल:वन विभाग की दोहरी सफलता!ज्योली में बाघ ट्रेंकुलाइज,भद्यूनी में गुलदार पिंजरे में कैद
नैनीताल।
जिले में वन विभाग को बुधवार देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर अहम सफलता मिली। ज्योली गांव में महिला पर हमले के बाद संदिग्ध बाघ (टाइगर) को ट्रेंकुलाइज (बेहोश) कर काबू में लिया गया, जबकि भद्यूनी क्षेत्र में एक गुलदार को ट्रैप कर पिंजरे में कैद किया गया है। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में वन विभाग की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

वन विभाग के रेंजर नितिन पंत के अनुसार, ज्योली में पकड़ा गया टाइगर वही है जिसने महिला का शिकार किया था या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। विभाग द्वारा आवश्यक जांच और सत्यापन की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब तक वन विभाग यह पुष्टि नहीं कर देता कि पकड़ा गया टाइगर ही आदमखोर है, तब तक क्षेत्र के लोगों को सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से रात के समय अकेले बाहर न निकलने और वन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है।
नोट: थंबनेल फोटो सांकेतिक है और AI जनरेटेड है.