नैनीताल:दयारा बुग्याल ट्रेक के दौरान महिला ट्रैकर लापता,रात को टेंट से निकली थी कहां गई कोई सुराग़ नहीं,सर्च ऑपरेशन जारी!

Nainital: Female Trekker Goes Missing During Dayara Bugyal Trek; Left Her Tent at Night—No Clues as to Her Whereabouts; Search Operation Underway!

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रेक पर गई नैनीताल जिले के रामनगर निवासी एक महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। सूचना मिलते ही वन विभाग, जिला प्रशासन और बचाव दलों ने संयुक्त रूप से खोज अभियान शुरू कर दिया है। महिला का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब एक दिन पहले ही नोएडा का एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक से लौटते समय लापता हो गया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने पर्वतीय ट्रेकिंग मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे, जो एमबीए की छात्रा होने के साथ एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, शुक्रवार को पांच अन्य लोगों के साथ दयारा बुग्याल ट्रेक पर निकली थीं। ट्रेकिंग दल रायथल गांव से रवाना हुआ था, जो दयारा बुग्याल ट्रेक का प्रमुख बेस कैंप और शुरुआती पड़ाव माना जाता है। ट्रेक का आयोजन एक निजी एजेंसी द्वारा किया गया था।

महिला के लापता होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों के अनुसार गढ़वाल क्षेत्र में दयारा बुग्याल ट्रेक रूट, आसपास के जंगलों और संभावित मार्गों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। खोज अभियान में वन विभाग, स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमें जुटी हुई हैं।

अधिकारियों का कहना है कि महिला की तलाश के लिए हर संभावित स्थान पर खोज की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका कोई पता नहीं चल सका था।