नैनीतालः कार छोड़ो, कदम बढ़ाओ, पेट्रोल बचाओ, सेहत बनाओ! डीएम ललित मोहन रयाल की जनता से खास अपील

Nainital: Ditch the car, take a walk, save petrol, improve your health! DM Lalit Mohan Raiyal's special appeal to the public

नैनीताल। देशभर में ईंधन की बढ़ती खपत और ऊर्जा संरक्षण को लेकर चल रही चर्चा के बीच नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आम जनता, सरकारी अधिकारियों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों से ईंधन बचत की दिशा में सहयोग करने की अपील की है। डीएम रयाल ने कहा कि जिन लोगों के आवास और कार्यस्थल पास.पास हैं, वे निजी वाहनों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट और पूल्ड व्हीकल का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में आने-जाने के लिए कार पूलिंग को बढ़ावा देना समय की जरूरत है, जिससे न केवल ईंधन की बचत होगी बल्कि यातायात दबाव और प्रदूषण में भी कमी आएगी। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जिन कर्मचारियों के कार्यालय और आवास नजदीक हैं, वे सुबह के समय पैदल चलकर कार्यालय जाएं। इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी की यह अपील ऐसे समय में सामने आई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हाल ही में देशवासियों से ईंधन बचत और सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग को लेकर अपील कर चुके हैं। प्रशासन का मानना है कि छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े बदलाव का आधार बन सकते हैं।