नैनीताल:टॉपर बनी खैरना की बेटी!हर विषय में A1 ग्रेड हासिल,भूमिका जलाल ने 500 में 490 अंक लाकर किया क्षेत्र का नाम रोशन!

Nainital: Daughter of Khairna Emerges as Topper! Secures A1 Grade in Every Subject; Bhumika Jalal Brings Glory to the Region by Scoring 490 Out of 500 Marks!

नैनीताल। 
पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त राजकीय इंटर कॉलेज, खैरना की छात्रा भूमिका जलाल ने उत्तराखंड की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 490 अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, परिवार और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।
मार्कशीट के अनुसार भूमिका ने हिंदी में 98, अंग्रेजी में 96, गणित में 98, विज्ञान में 100, आईटीईएस में 98 और सामाजिक विज्ञान में 80 अंक प्राप्त किए हैं। सभी विषयों में उन्हें A1 ग्रेड मिला है, जो उनकी मेहनत और लगन को दर्शाता है। कुल मिलाकर उन्होंने प्रथम श्रेणी (फर्स्ट ऑनर्स) में परीक्षा उत्तीर्ण की है।

 


भूमिका जलाल, पिता देवेंद्र सिंह जलाल और माता कुसुमलता जलाल की पुत्री हैं। वह वर्तमान में खैरना (नैनीताल) की निवासी हैं, जबकि उनका मूल निवास अल्मोड़ा जिले के जाला क्षेत्र में है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ विद्यालय और पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है।
विद्यालय के शिक्षकों ने भूमिका की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि वह शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। वहीं, भूमिका की इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।