नैनीताल:मेधावी विद्यार्थियों को बधाई! सीबीएसई 12वीं बोर्ड में सनवाल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन,सार्थक मिश्रा बने टॉपर!

Nainital: Congratulations to the Meritorious Students! Spectacular Performance by Sanwal School Students in the CBSE Class 12 Board Exams; Sarthak Mishra Emerges as the Topper!

रिपोर्ट:कंचन वर्मा 

नैनीताल स्थित सनवाल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के कक्षा 12वीं के परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रौशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद स्कूल परिसर में खुशी का माहौल बना रहा। मेधावी विद्यार्थियों की सफलता पर शिक्षकों और अभिभावकों ने भी प्रसन्नता जताई।


विद्यालय के छात्र सार्थक मिश्रा ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं राहुल सिंह ने 87.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा वंश जोशी ने 86.8 प्रतिशत, ललित कुमार आर्य ने 85.8 प्रतिशत और मान्यता ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मेधावी छात्रों की सूची में अथर्व वर्मा ने 84.8 प्रतिशत तथा गुनगुन वर्मा ने 83.6 प्रतिशत अंक हासिल किए।


विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का यह परिणाम है।

टॉपर सूची 
सार्थक मिश्रा — 95.2%
राहुल सिंह — 87.4%
वंश जोशी — 86.8%
ललित कुमार आर्य — 85.8%
मान्यता — 85.2%
अथर्व वर्मा — 84.8%
गुनगुन वर्मा — 83.6%