Aug 19, 2026 Login

नैनीताल : राजनीति का नया फ़रमान! अब स्कूलों की ड्रेस भाजपा महिला नेता के स्वयं सहायता समूह से खरीदने का दबाव,बकायदा शिक्षा विभाग के अधिकारी ने पत्र लिखकर जारी किया है ये फ़रमान

Nainital: A new decree of politics! Now the pressure to buy the school dress from the self-help group of the BJP women leader, the official of the Education Department has issued this decree by writi

स्कूलों की तानाशाही बढ़ने का एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे साफ अंदाज़ा लगाया जा सकता है स्कूल पर किस हद तक राजनीति दल का दबदबा होगा। जो स्कूली वर्दी शासन के निर्देशानुसार निशुल्क उपलब्ध होती है उस वर्दी की खरीद को लेकर शिक्षा विभाग के एक अधिकारी का पत्र स्कूल प्रबंध समितियों से जुड़े लोगों में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।इस पत्र में स्वयं सहायता समूह से वर्दी खरीदने के निर्देश दिए गए है साथ ही कॉन्टैक्ट नम्बर भी दिया हुआ है।आपको ये जानकार हैरानी होगी कि जो कॉन्टैक्ट नम्बर पत्र में दिया गया है वो बीजेपी की महिला मोर्चा की एक जिलास्तरीय पदाधिकारी का है।स्कूलों पर राजनीति दबाव बनाया जा रहा है या आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अब स्कूली बच्चों को इस्तेमाल किया जाएगा? ये मामला सोशल मीडिया में भी गर्माने लगा है।


अमर उजाला में प्रकाशित एक खबर के अनुसार नैनीताल जिले के उपशिक्षा अधिकारी की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय और राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालयो के प्रधानाध्यापकों को भेजे गए पत्र में प्रति छात्र दो जोड़ी ड्रेस के लिए धनराशि स्वीकृत होने और उक्त राशि को सभी विद्यालयों की प्रबंधन समितियों के खातों में जमा कराने की जानकारी दी गयी है।और ये भी लिखा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में एसएमसी के माध्यम से ड्रेस की खरीद की जाएगी।और नगर क्षेत्र के बच्चों की धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी की जायेगी।ड्रेस की गुंणवत्ता पर भी ध्यान की बात पत्र में लिखी गयी है।उक्त अधिकारी ने पत्र में विभाग के महानिदेशक की वर्चुअल मीटिंग का हवाला डेरे हुए स्कूल की ड्रेस को स्वयं  सहायता समूह से खरीदने पर ज़ोर दिया है।साथ मे दो फ़ोन नम्बर भी दिए है जो कि बीजेपी की महिला पदाधिकारी और स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष का नम्बर है।