उधम सिंह नगर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! 20 से अधिक पुलिसकर्मियों के तबादले
रुद्रपुर। उधम सिंह नगर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसएसपी अजय गणपति ने कई उपनिरीक्षकों और निरीक्षकों समेत 20 से अधिक पुलिसकर्मियों के तबादले किए किए हैं। इस सूची में कई थानों और चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं, जिससे पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की कोशिश की गई है। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। तबादलों में चौकी प्रभारी, पुलिस लाइन, कोतवाली और विभिन्न थानों में तैनात उपनिरीक्षकों को नई जगह भेजा गया है। कई अधिकारियों को चौकी प्रभारी से हटाकर अन्य थानों में भेजा गया है, वहीं कुछ को महत्वपूर्ण चौकियों और कोतवालियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक स्तर पर भी महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। कोतवाली और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

