उत्तराखंड में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! चार जिलों में स्कूलों की छुट्टी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

Major rainfall alert for Uttarakhand! Schools ordered to close in four districts; here is the weather forecast.

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। इस बीच मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चमोली जिले में कल 28 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक कल 28 जुलाई, मंगलवार को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। गौरतलब है कि बारिश के कारण पर्वतीय जिलों के लोग सबसे ज्यादा परेशानियां झेल रहे हैं। बारिश के कारण बार-बार स्टेट हाईवे, नेशनल हाईवे और संपर्क मार्ग बाधित हो रहे हैं। मौसम विभाग भी लगातार बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है।