देहरादून पुलिस में आधी रात को बड़ा फेरबदल: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने 54 अफसरों को किया इधर से उधर 

Major Midnight Shake-up in Dehradun Police: SSP Pramendra Dobal Transfers 54 Officers

देहरादून। राजधानी देहरादून की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने और पुलिसिंग को धार देने के लिए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। देर रात जारी की गई सूची में जिले के 54 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इस फेरबदल में 6 इंस्पेक्टर (निरीक्षक), 40 दारोगा (उपनिरीक्षक) और 8 महिला दारोगा शामिल हैं। एसएसपी के इस कदम को जिले की 'खस्ताहाल' सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर नकेल कसने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। तबादला सूची जारी होते ही महकमे में खलबली मच गई है। सूची के अनुसार, इंस्पेक्टर प्रदीप रावत को राजपुर से हटाकर सहसपुर का प्रभारी बनाया गया है, जबकि शंकर सिंह बिष्ट अब सहसपुर से कैंट थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। कमल कुमार लुंठी को कैंट से डोईवाला भेजा गया है। वहीं, प्रदीप राणा को डोईवाला से हटाकर पुलिस कार्यालय संबद्ध कर दिया गया है। अशोक राठौड़ को वसंत विहार थाने से हटाकर एसआईएस शाखा भेजा गया है।

दारोगाओं का तबादला
उपनिरीक्षक अशोक राठौड़ को थानाध्यक्ष वसंत विहार से एसआईएस पुलिस कार्यालय भेजा गया
उपनिरीक्षक शैंकी कुमार को एसओजी से थानाध्यक्ष बसंत विहार बनाया गया
उपनिरीक्षक संदीप कुमार को एसओजी से प्रभारी एसओजी नगर बनाया गया
उपनिरीक्षक परमेश्वर दत्त भट्ट को थानाध्यक्ष सेलाकुई से थानाध्यक्ष राजपुर भेजा गया
उपनिरीक्षक लोकपाल परमार को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष सेलाकुई बनाया गया
उपनिरीक्षक आशीष कुमार को चौकी प्रभारी आईएसबीटी कोतवाली पटेल नगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक नेहरू कॉलोनी भेजा गया
उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना डोईवाला भेजा गया
उपनिरीक्षक मनमोहन नेगी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली नगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक सहसपुर भेजा गया
उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह नेगी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक नेहरू कॉलोनी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कैंट भेजा गया
उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार को थाना सहसपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रेम नगर भेजा गया
उप निरीक्षक राजेश बिष्ट को चौकी प्रभारी सभावाला से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली नगर भेजा गया
उपनिरीक्षक जयवीर सिंह को चौकी प्रभारी लक्कीबाग थाना कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी आईएसबीटी कोतवाली पटेल नगर बनाया गया
उपनिरीक्षक अरविंद पवार को चौकी प्रभारी आईएसबीटी थाना ऋषिकेश से चौकी प्रभारी सभावाला भेजा गया
उपनिरीक्षक आदित्य सैनी को थाना रायवाला से चौकी प्रभारी लालतप्पड़ बनाया गया
उपनिरीक्षक विनय मित्तल को चौकी प्रभारी लालतप्पड़ से थाना डालनवाला भेजा गया
उपनिरीक्षक रफत अली को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी नया गांव बनाया गया
उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता को चौकी पर भारी नया गांव से चौकी पर भारी कुल्हाल भेजा गया
उपनिरीक्षक प्रवेश रावत को थाना सेलाकुई से चौकी प्रभारी मालदेवता बनाया गया
उपनिरीक्षक विनय त्रिवेदी को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बाईपास थाना नेहरू कॉलोनी भेजा गया
उपनिरीक्षक सूरज कंडारी को थाना चकराता से चौकी प्रभारी जखान थाना राजपुर भेजा गया
उपनिरीक्षक दीपक त्रिवेदी को चौकी प्रभारी जखान से चौकी प्रभारी आईटी पार्क थाना राजपुर भेजा गया
उपनिरीक्षक राकेश पुंडीर को थाना नेहरू कॉलोनी से चौकी प्रभारी लख्खी बाग थाना कोतवाली नगर भेजा गया
उपनिरीक्षक गिरीश बडोनी को थाना विकास नगर से चौकी प्रभारी जोगीवाला थाना नेहरू कॉलोनी भेजा गया
उपनिरीक्षक विजय प्रताप राही को चौकी प्रभारी जोगीवाला से थाना प्रेम नगर भेजा गया
उपनिरीक्षक अजय भट्ट को थाना विकास नगर से थाना रायपुर भेजा गया
उपनिरीक्षक खुशीराम पांडे को प्रभारी एएनटीएफ पुलिस कार्यालय से प्रभारी एसओजी देहात बनाया गया
उप निरीक्षक दीपक पवार को चौकी प्रभारी बाईपास से एसओजी नगर भेजा गया
उपनिरीक्षक ओमप्रकाश को चौकी प्रभारी माल देवता से थाना नेहरू कॉलोनी भेजा गया
उपनिरीक्षक शैलेंद्र ममगाई को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी आईएसबीटी थाना ऋषिकेश भेजा गया
उपनिरीक्षक बलवीर सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी नालापानी थाना डालनवाला भेजा गया
उपनिरीक्षक अजीत कुमार को चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक थाना कोतवाली नगर से थाना नेहरू कॉलोनी भेजा गया
उपनिरीक्षक ज्योति प्रसाद उनियाल को चौकी प्रभारी खुडबुडा थाना कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक थाना कोतवाली नगर भेजा गया
उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक चकराता भेजा गया
उपनिरीक्षक विकेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना डालनवाला भेजा गया
उपनिरीक्षक गिरीश नेगी को पुलिस लाइन से एसआईएस शाखा भेजा गया
उपनिरीक्षक अशोक कुमार को पुलिस लाइन से थाना रायवाला भेजा गया
उपनिरीक्षक लोकपाल परमार को पुलिस लाइन से थाना रायपुर भेजा गया
उपनिरीक्षक मनोज रावत को थाना ऋषिकेश से थाना डालनवाला भेजा गया
उपनिरीक्षक दीपक गैरोला को थाना कैंट से चौकी प्रभारी पंडितवाडी बनाया गया
उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह को चौकी प्रभारी पंडितवाडी से थाना कैंट भेजा गया
उपनिरीक्षक विनय शर्मा को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली नगर भेजा गया

इन महिला दारोगाओं का भी हुआ तबादला
महिला उपनिरीक्षक कुसुम पुरोहित को कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी खुडबुडा थाना कोतवाली नगर भेजा गया
महिला उपनिरीक्षक रजनी चमोली को पुलिस लाइन से एसआईएस शाखा भेजा गया
महिला उपनिरीक्षक शशि को पुलिस लाइन से थाना सेलाकुई भेजा गया
महिला उपनिरीक्षक मेघा को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली नगर भेजा गया
महिला उपनिरीक्षक नीमा को कोतवाली नगर से थाना रायपुर भेजा गया
महिला उपनिरीक्षक दीपशिखा को पुलिस लाइन से थाना रानी पोखरी भेजा गया
महिला उपनिरीक्षक विनीता बेलवाल को थाना क्लेमेंटटाउन से एसआईएस शाखा भेजा गया
महिला उपनिरीक्षक ज्योति को थाना कोतवाली नगर से थाना रायवाला भेजा गया

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने तबादला सूची जारी करने के साथ ही सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे बिना किसी देरी के अपनी नई तैनाती के स्थान पर रिपोर्ट करें। सूत्रों के मुताबिक, एसएसपी उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं जहाँ नशे का कारोबार या स्ट्रीट क्राइम की घटनाएं बढ़ी थीं। देहरादून पुलिस में हुए इस 'सर्जिकल स्ट्राइक' जैसे तबादलों से यह साफ संकेत गया है कि काम में लापरवाही बरतने वालों की अब खैर नहीं होगी। नए प्रभारियों के सामने राजधानी में बढ़ते ट्रैफिक और अपराध की चुनौतियों से निपटने की कड़ी परीक्षा होगी।