जंगलराजः महिला का सरेआम चीरहरण! बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा! वीडियो वायरल

Jungle Raj: Woman publicly stripped! Miscreants assaulted her in the middle of the road, tore her clothes and dragged her! Video goes viral

नई दिल्ली। बिहार के नालंदा से मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां नूरसराय थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव में मनचलों ने एक महिला के साथ सरेआम चीरहरण की कोशिश की। मामला 26 मार्च का बताया जा रहा है। इस सनसनीखेज वारदात का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हा रहा है। वीडियो में कुछ लोग महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़ करते और उसे घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि पूरे गांव के लोग तमाशबीनों की तरह खड़े हैं। बताया जा रहा है कि महिला अपने प्रेमी से मिलने गई थी। इसी दौरान गांव के कुछ मनचलों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बदसलूकी करने लगे। आरोप है कि महिला के कपड़े तक फाड़ दिए गए और उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। घटना के दौरान वहां मौजूद ग्रामीण मूकदर्शक बने रहे। कुछ लोगों ने महिला के चरित्र पर सवाल उठाते हुए उसका समर्थन करने के बजाय आरोपियों का साथ दिया। वहीं इस मामले में पीड़िता ने साफ तौर पर कहा है कि वह शाम में दुकान गई थी अपने मोबाइल में सिम कार्ड को ब्लॉक करवाने, तभी कुछ लोगों ने उसे गलत समझ लिया और जिस दुकान में गई थी उसका गेट बंद कर दिया। दुकानदार के साथ मारपीट कर की गई, जिसके बाद पीड़िता जैसे-तैसे करके खिड़की से निकली इसके बाद मनचलों ने उसे पकड़ लिया उसके साथ मारपीट की। उसके साथ गलत व्यवहार किया उसका दुपट्टा कमर में बांध कर सरेआम गांव में जलील किया। पीड़िता का यह भी कहना है कि अगर हम गलत है तो वह हमारे पति समझेंगे ना कि ग्रामीण। यानी गांव में ही लोगों ने कानून को हाथ में लेकर खुद ही सजा देने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की तत्परता से महिला की अस्मत लूटने से बच गई। इस मामले में अभी तक 2 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है लेकिन जिस तरह से उसके साथ सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार किया गया, उसने समाज को कठघरे में खड़ा कर दिया है। वहीं वायरल वीडियो पर लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।