खबर का बड़ा असरः रीलबाज इंस्पेक्टर विक्रम राठौर के खिलाफ बैठी जांच! यूपी के गैंगस्टर योगेश मलिक उर्फ भदौरिया की नाटकीय गिरफ्तारी का मामला, सवालों के घेरे में तथाकथित सफेदपोश

Major impact of the news: Probe ordered against 'Reel-loving' Inspector Vikram Rathore! The case involves the dramatic arrest of UP gangster Yogesh Malik (alias Bhadauria), with so-called 'white-coll

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर पुलिस महकमे से जुड़ी से एक बड़ी खबर सामने आई है, यूपी के ईनामी गैंगस्टर योगेश मलिक उर्फ भदौरिया की नाटकीय गिरफ्तारी के मामले में एसएसपी अजय गणपति ने आईटीआई कोतवाली के तत्कालीन कोतवाल विक्रम राठौड़ के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक उक्त प्रकरण में एसएसपी अजय गणपति द्वारा मामले की गोपनीय जांच कराई गई थी, जिसके बाद क्षेत्राधिकारी काशीपुर की रिपोर्ट पर बड़ा एक्शन लिया गया है। बता दें कि एक दिन पहले मंगलवार को आवाज इंडिया ने अपने साप्ताहिक समाचार पत्र में यूपी के गैंगस्टर योगेश मलिक उर्फ भदौरिया की गिरफ्तारी प्रकरण को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोपनीय जांच के बाद इस मामले में विभागीय जांच निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से उक्त विभागीय जांच एएसपी उत्तम सिंह नेगी को सौंपी गई हैं।

पूरा मामला पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें....

http://यूपी के इनामी गैंगस्टर भदौरिया की गिरफ्तारी पर उठे सवाल! गले नहीं उतर रही पुलिस की कहानी, करोड़ों की डील और सफेदपोशों की भूमिका की चर्चाएं तेज
https://awaaz24x7.com/news/questions-raised-over-the-arrest-of-up-gangster-bhadauria-who-carried-a-reward-on-his-head-the-polices-version-of-events-fails-to-convince-speculation-intensifies-regarding-a-multi-crore-deal-and-the-involvement-of-influential-figures