Sep 08, 2026 Login

हल्द्वानीः घरेलू विवाद में पत्नी ने खोया आपा! पहले पति पर चाकू से किया हमला, फिर खून से लथपथ अवस्था में ले गई अस्पताल! Sorry बोलकर रफा-दफा किया मामला

Haldwani: Wife loses her cool during a domestic dispute! She first attacked her husband with a knife, then rushed him to the hospital while he was covered in blood; the matter was settled with an apo

हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित एक कॉलोनी में रविवार देर रात घरेलू विवाद के दौरान दंपती के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने पति पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पति घायल हो गया। घटना के बाद पत्नी ने ही घरेलू सहायिका की मदद से उसे कार से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई और पत्नी ने पति से माफी मांग ली। बाद में पुलिस के पहुंचने पर दंपती ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों ने कुछ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था और वर्तमान में हल्द्वानी में ही रहते हैं। रविवार रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। काफी देर तक दोनों के बीच कहासुनी होती रही। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर पत्नी ने चाकू से पति पर हमला कर दिया। चाकू पति के जांघ में लग गया और हमले में पति घायल होने के बाद जमीन पर गिर गया। घटना के बाद पत्नी ने स्थिति को संभालते हुए कार निकाली और घरेलू सहायिका की मदद से पति को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसका उपचार शुरू किया गया। इसी दौरान दंपती के बीच बातचीत हुई। पुलिस के मुताबिक, कुछ समय बाद दोनों का गुस्सा शांत हो गया और वे सामान्य तरीके से बातचीत करने लगे। पत्नी ने पति से अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। हालांकि, दंपती ने पुलिस से किसी तरह की कार्रवाई करने से साफ इनकार कर दिया। दोनों ने इसे आपसी विवाद बताते हुए मामले को आगे नहीं बढ़ाने की बात कही। सीओ अमित कुमार सैनी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, दंपती ने आपसी बातचीत के बाद कार्रवाई से इनकार किया है।