Sep 07, 2026 Login

Breaking: बाजपुर मारपीट प्रकरण! डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ विरोध के बाद भाजपा नेता समेत अन्य पर FIR दर्ज

Breaking: Bazpur assault case! FIR registered against BJP leader and others following protest by the Diploma Engineers' Federation.

बाजपुर। बाजपुर में लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता के साथ कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता राजेश कुमार समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि आज इस मामले को लेकर प्रदेश में कई जगहों पर आक्रोश देखने को मिला था और डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। जानकारी के मुताबिक निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग काशीपुर में तैनात अपर सहायक अभियंता राजीव कुमार ने कोतवाली बाजपुर पहुंचकर घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में राजीव कुमार ने आरोप लगाया कि लेवड़ा नदी पुल के पास राजेश कुमार और उनके साथ मौजूद अन्य व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में FIR संख्या 328/2026 दर्ज करते हुए धारा 121(1)/132 बीएनएस के तहत राजेश कुमार एवं अन्य के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।