Sep 08, 2026 Login

उत्तराखंड में तीन सनसनीखेज घटनाएंः चमोली में छात्र-छात्रा के शव लटके मिले! उत्तरकाशी में भतीजे ने की चाचा की हत्या, देहरादून-मसूरी मार्ग पर खाई में मिला व्यापारी का शव

Three sensational incidents in Uttarakhand: Bodies of a male and a female student found hanging in Chamoli; nephew murders uncle in Uttarkashi; businessman's body found in a gorge on the Dehradun-Mus

देहरादून। उत्तराखण्ड से तीन सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। चमोली के नंदानगर ब्लॉक के रामणी गांव में छात्र और छात्रा के शव एक साथ मेला मंच की रेलिंग से फंदे से लटके मिले। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार रामणी गांव के लोग जैसे ही सुबह उठे तो गांव के पास मेला मैदान मंच में युवक और युवती के शव लटके हुए थे। बताया जाता है कि मृतक कक्षा 12 में पढ़ने वाला सुनील व कक्षा 11 में पढ़ने वाली लड़की एक ही गांव के है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

इधर उत्तरकाशी में मोरी प्रखंड की फतेपर्वत पट्टी के बरी गांव में मामूली कहासुनी के बाद भतीजे ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने ही चाचा की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार को बरी गांव निवासी करम चंद उर्फ गांधी की भतीजे सुमन चंद्र उर्फ सुबेन से किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सुमन ने चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे करम चंद की गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सुमन फरार हो गया। सूचना मिलने पर मोरी थाने के थानाध्यक्ष दीपक रावत टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
 
उधर देहरादून-मसूरी मार्ग पर मंगलवार सुबह पानीवाला बैंड के पास सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के नीचे गहरी खाई में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव सड़क से करीब 200 मीटर नीचे नदी के समीप पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अजय कुमार कोहली पुत्र देवेंद्र कुमार कोहली, निवासी क्रॉस रोड, देहरादून के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि अजय मंगलवार सुबह करीब सात बजे घर से मसूरी घूमने के लिए निकले थे। वह देहरादून में व्यापारी थे।