Oct 14, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गोल्ज्यू मेले का हुआ राजकीयकरण, सीएम ने फोन पर की घोषणा, जनता में उत्साह।

Governmentization of Golju fair, CM announced on phone, enthusiasm in public.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने विधानसभा क्षेत्र चंपावत जिला मुख्यालय में चल रहे गोल्जयू महोत्सव को राजकीय मेला घोषित कर दिया है मुख्यमंत्री धामी ने इसकी घोषणा रविवार देर रात फोन के माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए की मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेले में आने की उनकी बहुत इच्छा थी लेकिन व्यस्तता के कारण वह महोत्सव में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं उन्होंने रविवार देर रात महोत्सव में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद वर्मा को फोन कर महोत्सव में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गोलू देवता हमारे आराध्य देव हैं और न्याय के देवता के रूप में पूज्य है हमारी सरकार जहां चंपावत को आदर्श जनपद बनाने के लिए कार्य हो रहा है तो वही क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहरों को नया रूप देकर विकसित करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है जल्दी क्षेत्र में इसको लेकर व्यापक रूप से बदलाव का अनुभव होगा, संबोधन के दौरान ही मुख्यमंत्री ने महोत्सव को अगले वर्ष से राजकीय मेले के रूप में आयोजित करने की घोषणा करी और कहा की अगले वर्ष से राजकीय मेले के रूप में गोल्जयू महोत्सव को धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जाएगा मुख्यमंत्री धामी की इस घोषणा पर भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद वर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष चंपावत विजय वर्मा व क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया, मालूम हो अभी तक महोत्सव को नगर पालिका के द्वारा संचालित किया जाता रहा है जो कि स्थानीय जनता के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जनता के द्वारा देर रात तक महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, झूलो चरखो व मेले में लगी दुकानों से खरीदारी का भरपूर लुत्फ उठाया जा रहा है महोत्सव में स्थानीय व्यापारियों के अलावा दूर क्षेत्रों से आए हुए व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें सजा रखी हैं, महोत्सव को राजकीय मेला घोषित किए जाने हेतु भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने चंपावत के गोलजू महोत्सव को राजकीय मेला घोषित किए जाने के साथ ही चंपावत के मंदिरों को भारतमाला कॉरिडोर के तहत जोड़ने एवं कैलाश मानसरोवर यात्रा के पड़ाव पूर्व की भांति चंपावत क्षेत्र में स्थापित किए जाने हेतु मुख्यमंत्री का आभार जताया।