अलविदा कुंवरः सर्वेश सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब! हर आंख हुई नम, आखिरी रात भी समर्थकों संग की राजनीति पर चर्चा
मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन शनिवार को निधन हो गया। 19 अप्रैल को मतदान के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। बताया जाता है कि वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हे हार्ट अटैक आया था। सर्वेश सिंह के निधन पर मुरादाबाद में शोक की लहर है। आज उनका संस्कार पैतृक गांव में किया गया। इससे पहले उनके अंतिम दर्शनों के लिए का सुबह से लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। दोपहर बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने परिजनों ने मिलकर उन्हें सांत्वना दी। बता दें कि तबीयत खराब होने के कारण भले ही सर्वेश सिंह चुनाव प्रचार में बाहर नहीं निकले, लेकिन घर से राजनीति में वह लगातार सक्रिय रहे। यहां तक कि शुक्रवार रात भी समर्थकों संग राजनीति पर ही चर्चा चली। गले का आपरेशन होने के कारण वह बहुत अधिक बोलने की स्थिति में नहीं थे। आपको बता दें कि सर्वेश सिंह की मूंछ उनकी पहचान थी। वे बड़ी-बड़ी नुकीली मूंछे रखते थे। जिस पर हमेशा ताव देते हुए बात करते। इतना ही नहीं उनके समर्थक में उनकी दीवानगी ऐसी थी बड़ी संख्या में लोग उनकी जैसी मूंछे रखते हैं। इसके अलावा उनके समर्थक जब वह सांसद थे, तब बहुत से समर्थक अपनी गाड़ियों पर सांसद पुत्र, सांसद शिष्य जैसे स्टीकर लगवाकर चलते।
जीते तो क्या होगा?
मुरादाबाद से बीजेपी उम्मीदवार सर्वेश सिंह ने कल अपना वोट डाला था। उनके निधन से काउंटिंग और चुनाव की प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। काउंटिंग पूरी की जाएगी। यदि स्वर्गीय सर्वेश सिंह जीत गए तो ये सीट रिक्त (खाली) घोषित करके दोबारा चुनाव कराए जाएंगे। यदि वो हार गए तो जीते हुए कैंडिडेट को सांसद का सर्टिफिकेट दिया जाएगा और चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।