नैनीताल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी! कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुआ भव्य सम्मान, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Former Chief Minister Bhagat Singh Koshyari arrives in Nainital! He received a grand welcome at Kumaun University and honored meritorious students.

नैनीताल। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी आज नैनीताल पहुंचे। इस दौरान पूर्व सीएम कोश्यारी को कुमाऊं यूनिवर्सिटी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीएसबी कैंपस के एएन सिंह हाल में आयोजित कार्यक्रम में भगत सिंह कोश्यारी को राष्ट्रसेवा, जनजीवन, शिक्षा, सुशासन तथा विशेष रूप से उत्तराखण्ड एवं कुमाऊं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में उनके बहुमूल्य एवं अविस्मरणीय योगदान को लेकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री अनूप शाह और अध्यक्ष नगर पालिका सरस्वती खेतवाल द्वारा विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान कॉफी टेबल बुक विमोचन भी किया गया। सम्मान समारोह में नगर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा भगत सिंह कोश्यारी को सम्मानित किया गया। वहीं समारोह में शहर के सभी विद्यालयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी द्वारा सम्मानित किया गया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों को आत्मनिर्भर बनने के साथ ही पलायन पर रोक लगने की जरूरत है।