Awaaz24x7-government

आस्थाः सावन का पहला सोमवार कल! जानिए जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त

 Faith: First Monday of Shravan tomorrow! Know the auspicious time of Jalabhishek

हिंदू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है, क्योंकि इस पूरे माह भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। शास्त्रों के अनुसार सावन मास भगवान शिव का सबसे प्रिय है। धार्मिक मान्यता है कि इस मास में यदि श्रद्धापूर्वक शिवलिंग पर केवल एक लोटा जल भी अर्पित किया जाए, तो भगवान शिव प्रसन्न होकर अपने भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इसके साथ ही सावन में पड़ने वाले हर एक सोमवार का अपना एक महत्व है। बता दें कि इस साल पूरे 4 सावन सोमवार पड़ रहे हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार वर्ष 2025 में सावन मास का आरंभ 11 जुलाई से हो चुका है और इसका समापन 9 अगस्त को होगा। इस बार सावन का पहला सोमवार कल 14 जुलाई को पड़ रहा है। वैसे तो सावन के पूरे दिन शिव पूजन किया जा सकता है, लेकिन विशेष फल की प्राप्ति के लिए शुभ मुहूर्तों में जलाभिषेक करना मंगलकारी माना गया है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.11 से 04.53 बजे तक रहेगा, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11ः59 से 12ः56 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही प्रदोष काल भी जलाभिषेक के लिए यह शुभ माना जाता है। क्योंकि भगवान शिव प्रदोष काल में विशेष प्रसन्न रहते हैं।