Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

चुनावी लालच या सचमुच जनता का भला? केजरीवाल ने दी चौथी गारंटी, जीते तो हर महिला को देंगे हज़ार रुपये महीना!क्या हज़ार रुपये के लिए उत्तराखंड की महिलाएं देंगी आप को वोट?

Electoral greed or really public good? Kejriwal gave the fourth guarantee, if he wins, he will give thousand rupees a month to every woman! Will the women of Uttarakhand vote for you for thousand rup

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां लोकलुभावन वादों के साथ मैदान में उतर रही है। देश के तमाम बड़े नेता उत्तराखंड की ओर रूख कर रहे है इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर आये है,उधमसिंह नगर के काशीपुर में जनता को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले पूर्व में दी हुई तीन गारंटियों को दोहराया और कहा कि हम सिर्फ मुफ्त बिजली, सबको रोजगार, बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा की घोषणाएं ही नही कर रहे बल्कि घर-घर जाकर इसकी गारंटी भी दे रहे हैं,इसके बाद केजरीवाल ने महिला वोटरों को लुभाने के लिए चौथी गारंटी की घोषणा कर डाली। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार बनने पर हम 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को 1000₹ प्रतिमाह देंगे। केजरीवाल ने अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाओं को निर्णायक भूमिकाएं जोड़नी  होंगी। विपक्षी पार्टियों द्वारा बार-बार ये कहे जाने पर कि मुफ्त योजनाओं के लिए धन कहा से आएगा, उस पर केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में हो रहे भ्रष्टाचार को रोककर हम यहां की जनता को लाभ देंगे। मैं जब भी यहां आता हूँ एक गारंटी देकर जाता हूँ ऐसा इसीलिए करता हूँ क्योंकि सालो से यहां दूसरी पार्टियों ने वादे तो बहुत किये पर बाद में वो भूल गए,लेकिन मैं जब गारंटी देता हूँ तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गारंटी कार्ड लेकर घर घर जाते है और जनता के साइन करवाते है ताकि अगर हम कोई भी वादा भूले तो जनता के पास गारंटी कार्ड सबूत के तौर पर रहे।मुझे यकीन है कि उत्तराखंड की महिलाएं दोनों पार्टियों को दुत्कार कर झाड़ू को वोट देंगी। हमने जो चौथी गारंटी महिलाओं के लिए दी है उसमे ये भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि यदि एक परिवार में 5 महिलाएं है तो पांचों महिलाओं को इस गारंटी का लाभ मिलेगा।