सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले... CJI सूर्यकांत ने विपक्षी नेताओं को क्यों नहीं दिया मिलने का समय, बताई वजह
नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों से मुलाकात करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि पत्र के जरिए उन्होंने नेताओं को मुलाकात न करने की वजह बता दी है। CJI सूर्यकांत ने इसे कानून-व्यवस्था से जुड़ा मामला बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अदालत के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं और कोई भी कोर्ट आ सकता है। इस मामले में उन्होंने पत्र के माध्यम से सांसदों को अपनी अस्वीकृति और कारण बता दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि उन्हें रविवार को INDIA ब्लॉक के नेताओं से मुलाकात के अनुरोध को लेकर एक पत्र मिला था। उन्होंने रविवार को ही पत्र का जवाब दे दिाय था। साथ ही, पत्र में यह भी बता दिया था कि वे यह मुलाकात क्यों नहीं कर पाएंगे। CJI ने साफ कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे हर किसी के लिए खुले हैं और हर नागरिक को अदालत जाने का अधिकार है। उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के दरवाज़े सभी के लिए खुले हैं। किसी भी आम नागरिक या चुने हुए निकाय के सदस्य की याचिका का स्वागत है। हर भारतीय नागरिक को अदालत जाने का अधिकार है, और हम उनकी बात सुनेंगे और कानून के तहत जो भी उचित होगा, वह करेंगे।' सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष जिन मुद्दों को उठाना चाहता है, वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन्हीं वजहों के चलते CJI ने इस आवेदन को अस्वीकार किया है। हालांकि, CJI ने मुलाकात न करने की वजह का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पत्र में मुलाकात न करने की वजह बताई है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने वाले हैं।