विवादों में एजाज खान! ‘हाउस अरेस्ट’ विवाद के बाद अब महिला ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, पुलिस तक पहुंचा मामला

Ejaz Khan in controversy! After the 'house arrest' controversy, now the woman has accused him of physical abuse, the matter has reached the police

नई दिल्ली। एक्टर एजाज खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अपने रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर सुर्खियों में आए एजाज खान पर एक और केस दर्ज हो गया है। दरअसल एजाज के खिलाफ रविवार, 4 मई को एक महिला ने शारीरिक शोषण का मामला दर्ज करवाया है। खबरों के मुताबिक महिला का आरोप है कि एजाज खान ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री दिलाने के बहाने उसके साथ शारीरिक शोषण किया। चारकोप पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 30 साल की एक महिला ने हाल ही में एजाज खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि एक्टर ने फिल्म में भूमिका दिलाने में मदद करने का वादा करके उसके साथ कई जगहों पर शारीरिक शोषण किया। इसके साथ ही ऑफिसर ने यह भी बताया कि अभिनेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की शारीरिक शोषण से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और अभी इसकी जांच जारी है। हालांकि इस बार अभी तक एक्टर ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

क्या है ‘हाउस अरेस्ट’ वाला विवाद?
बता दें कि इससे पहले ही एजाज खान अपने रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर विवादों में हैं। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें एक्टर कंटेस्टेंट्स से आपत्तिजनक चीजें करने को कहते हुए नजर आए। यहां तक कि उन्होंने कंटेस्टेंट को कपड़े उतारने और स्क्रीन पर अश्लील हरकत करने के लिए भी कहा। इसे लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल और एक्टर को 9 मई को उनके सामने उपस्थिति होने के लिए नोटिस भेजा। जैसे ही इसके वीडियो वायरल हुए सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए। उन्होंने कमेंट करते हुए इस शो पर अश्लीलता फैलाने और महिलाओं का अपमान करने का आरोप भी लगाया।