Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

 उत्तराखंड में 16 घंटे के अंदर 2 बार आया भूकंप! उत्तरकाशी और चमोली में हिली धरती

Earthquake occurred twice in Uttarakhand within 16 hours! Earth shook in Uttarkashi and Chamoli

उत्तराखंड में महज 16 घंटे के अंदर भूकंप के दो झटके आए हैं। बुधवार दिन में करीब 11 बजे चमोली जिले में भूंकप आया था। इसके बाद आज तड़के 4 बजे के करीब उत्तरकाशी की धरती भूकंप के झटकों से हिल गई।

 उत्तराखंड में भूकंप आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार के साथ आज तड़के उत्तराखंड के 2 जिले भूकंप से थर्राए हैं।  बुधवार को 10 बजकर 55 मिनट पर चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 मैग्नीट्यूड मापी गई। चमोली में आए इस भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर बताई गई है। वही गुरुवार तड़के 3 बजकर 49 मिनट पर अति दुर्गम जिले उत्तरकाशी की धरती भी भूकंप से डोल गई। उत्तरकाशी के भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मैग्नीट्यूड मापी गई है। उत्तरकाशी में आए भूकंप की गहराई भी 5 किलोमीटर थी। उत्तरकाशी में पिछले 6 महीने में ये 10 वां भूंकप था।  जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के साथ ही महाराष्ट्र में भी भूकंप आया। बुधवार रात 8 बजकर 57 मिनट पर लातूर में 1.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। इस भूकंप की गहराई 7 किलोमीटर थी इससे पहले बुधवार दिन में महाराष्ट्र के रायगढ़ में 2.8 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया था। इससे पहले 3 अक्टूबर को भी उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में भूकंप आया था। उस दिन 30 मिनट के अंदर 2 बार भूकंप के झटके महसूस हुए थे। 3 अक्टूबर को नेपाल के साथ ही पूरे उत्तर भारत में भूकंप आया था. नेपाल में भूकंप से नुकसान भी हुआ था। नेपाल में थोड़ी थोड़ी देर में भूकंप के 4 झटके आए थे। एक भूकंप की तीव्रता तो रिक्टर स्केल पर 6 मैग्नीट्यूड से भी ज्यादा थी।