Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड में टीचर की घिनौनी हरकत! घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश 

Disgusting act of a teacher in Uttarakhand! Attempted rape by entering the house

उत्तराखंड में घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। नाबालिग ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अक्सर शिक्षक कंप्यूटर कक्ष में छेड़खानी करता था और प्राइवेट फोटो भेजने का दबाव बनाता रहता है। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 12 अगस्त को थाने में तहरीर दी कि नौ अगस्त की रात करीब 12:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आया। आरोपी परिवार के अन्य सदस्यों के बाहर आने तक मौके से भाग गया। उन्होंने 15 वर्षीय नातिन से पूछताछ की तो उसने बताया कि जो व्यक्ति आया था, वह उसकी कक्षा का आईटी का शिक्षक है जिसका नाम चंद्र भुवन टम्टा है। वह अक्सर कंप्यूटर कक्ष में उसके साथ छेड़खानी करता रहता है। इसकी शिकायत किसी से करने पर उक्त व्यक्ति बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देता है। किशोरी ने बताया कि उक्त व्यक्ति व्हाट्सएप पर व्यक्तिगत फोटो भेजने के लिए दबाव बनाता है।नौ अगस्त को उसने कमरे में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर वह मौके से भाग गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चंद्र भुवन उर्फ चंद्र भुवन टम्टा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। 14 अगस्त को थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में एसआई आरती ने चंद्र भुवन उर्फ चंद्र भुवन टम्टा (26) निवासी ग्राम पोस्ट जजुराली हाल निवासी विवेकानंद कालोनी घुपौड़ को लछैर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।