उत्तरकाशी। मंगलवार को बादल फटने के बाद उत्तरकाशी के धराली में आए तेज बहाव ने सबकुछ तबाह कर दिया। इस आपदा में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लापता बताए जा रहे हैं। वहीं 25 होटल, गेस्ट हाउस और घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। इस बीच जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। वहीं प्रदेशभर में बारिश का दौर लगातार जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर समेत रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इधर आज बुधवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी पहुंच गए हैं। धामी ने बताया कि अब तक 130 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र के निरीक्षण के लिए रवाना हो रहा हूं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रभावितों को शीघ्र एवं समुचित सहायता पहुंचाने हेतु हम पूर्ण सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्यरत हैं। वहीं केन्द्र सरकार लगातार हालातों पर नजर बनाए हुए है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में कठिनाइयां आ रही हैं, लेकिन सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सहायता मिल सके। प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।
धराली आपदाः लापता लोगों की तलाश में चला रेस्क्यू ऑपरेशन! उत्तरकाशी पहुंचे सीएम धामी, प्रधानमंत्री मोदी ने लिया अपडेट
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-08-06 10:33:23
मंगलवार को बादल फटने के बाद उत्तरकाशी के धराली में आए तेज बहाव ने सबकुछ तबाह कर दिया। इस आपदा में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लापता बताए जा रहे हैं।

धराली आपदाः लापता लोगों की तलाश में चला रेस्क्यू ऑपरेशन! उत्तरकाशी पहुंचे सीएम धामी, प्रधानमंत्री मोदी ने लिया अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- मंगलवार को बादल फटने के बाद उत्तरकाशी के धराली में आए तेज बहाव ने सबकुछ तबाह कर दिया।
- इस आपदा में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लापता बताए जा रहे हैं।
- वहीं 25 होटल, गेस्ट हाउस और घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।
- इस बीच जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय
🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी
🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र
🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
🕒 2026-10-31 10:30:31
