उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, महिला अपराध और बेरोजगारी के खिलाफ 16 फरवरी को राजभवन कूच

Congress attacks law and order in Uttarakhand, marches to Raj Bhavan on February 16 against crimes against women and unemployment

देहरादून। उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने देहरादून में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार गंभीर मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने में लगी हुई है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध, बेरोजगारी, युवाओं के भविष्य और आम जनता की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। आए दिन हत्या, लूट, महिला उत्पीड़न और अन्य आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन समस्याओं पर ठोस कार्रवाई करने के बजाय केवल बयानबाजी तक सीमित है। कांग्रेस नेता ने घोषणा की कि इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस 16 फरवरी को राजभवन कूच करेगी। इस प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए किया जा रहा है, ताकि सरकार पर जवाबदेही तय की जा सके। प्रीतम सिंह ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करते हुए सरकार को उसकी नाकामियों का आईना दिखाएगी और जनता के हक की लड़ाई जारी रखेगी।