कैंची धाम पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीप कोश्यारी, कासा माउंट में हुआ स्वागत,स्थानीय पर्यटन और कारोबार को बढ़ावा देने पर दिया जोर

BJP Yuva Morcha State General Secretary Deep Koshyari arrived at Kainchi Dham; welcomed at Casa Mount, he emphasized the promotion of local tourism and business.

कैंची धाम स्थित होटल Casa Mount में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री दीप कोश्यारी का आगमन एवं प्रवास हुआ। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड, नैनीताल के सह प्रभारी एवं होटल Casa Mount के संचालक अखिलेश सेमवाल ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
अपने प्रवास के दौरान दीप कोश्यारी ने कैंची धाम क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, स्थानीय संस्कृति और होटल में मिले आतिथ्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि कैंची धाम जैसे आध्यात्मिक और पर्यटन स्थलों में स्थानीय व्यवसायों, होमस्टे और छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहन देना बेहद जरूरी है।
उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” अभियान को मजबूत करने की बात कहते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा मिलने से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते हैं और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।
दीप कोश्यारी ने होटल Casa Mount में मिले पारंपरिक स्वागत और आत्मीय आतिथ्य को सुखद अनुभव बताते हुए स्थानीय पर्यटन और व्यापार के विकास की सराहना की।