बड़ी खबरः महाराष्ट्र के नागपुर में भड़की हिंसा! 10 इलाकों में लगाया गया कर्फ्यू, रातभर चला एक्शन

Big news: Violence erupted in Nagpur, Maharashtra! Curfew imposed in 10 areas, action continued throughout the night

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान नागपुर के महाल में सोमवार रात दो गुटों के बीच विवाद के बाद हिंसा भड़क गई। महाल के बाद देर रात हंसपुरी में भी हिंसा हुई। यहां अज्ञात लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ की और वाहनों में आग लगा दी। इस दौरान जमकर पथराव किया गया। हिंसा के बाद कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। सबसे पहले नागपुर के महाल में हिंसा हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। उग्र भीड़ ने 25 से अधिक बाइक और तीन कारों को आग के हवाले कर दिया। अब तक 60 से 65 दंगाइयों को हिरासत में लिया गया है जबकि 25 से 30    पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। यह हिंसा समभाजी नगर में औरंगजेब के मकबरे को लेकर विवाद के बीच हुई। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने इस मकबरे को ध्वस्त करने की मांग की थी। दोनों समूहों ने सोमवार सुबह नागपुर में भी प्रदर्शन किया था, इसके कुछ ही घंटों बाद हिंसा भड़क उठी। सबसे पहले सोमवार शाम महाल इलाके के चिटनिस पार्क के पास शाम 7.30 बजे हिंसा भड़की। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने बताया कि हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित यही इलाका है। यहां उपद्रवियों ने कुछ गाड़ियों में आग लगा दी।