Big Breaking: मौसम ने डाला खलल! राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, फोन पर दिया सम्बोधन! माफी मांगते हुए बोले- जल्द होगी मुलाकात

Big Breaking: Weather disrupts visit! Rahul Gandhi cancels Almora visit, delivers telephonic address! Apologizes, says meeting soon

रुद्रपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खराब मौसम के चलते राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द हो गया। इस दौरान उन्होंने पंतनगर एयरपोर्ट से ही अल्मोड़ा की जनसभा को फोन से सम्बोधित किया। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज तय कार्यक्रम के अनुसार पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उनके हेलिकाप्टर ने अल्मोड़ा के लिए उड़ान भरी। लेकिन पहाड़ पर मौसम खराब होने के चलते कुछ ही देर बाद उनका हेलिकाप्टर वापस पंतनगर एयरपोर्ट पहुंच गया। जहां उन्होंने काफी देर तक मौसम के साफ होने का इंतजार किया। काफी देर बाद भी जब मौसम साफ नहीं हुआ तो उन्होंने फोन के माध्यम से ही अल्मोड़ा की जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली से पंतनगर तो पहुंच गए, लेकिन यहां से मौसम खराब होने के चलते वह उड़ान नहीं भर पाए। उन्होंने जनता से माफी मांगते हुए बहुत जल्द आने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने कुछ देर फोन पर ही जनता को सम्बोधित किया। इधर राहुल गांधी का दौरा रद्द होने के बाद कार्यकर्ताओं और जनसभा में पहुंचे लोगों में मायूसी देखने को मिली।