Big Breaking: वापस पंतनगर एयरपोर्ट लौटा राहुल गांधी का हेलिकाप्टर! कुछ ही देर पहले अल्मोड़ा के लिए भरी थी उड़ान, मौसम साफ होने का इंतजार

Big Breaking: Rahul Gandhi's helicopter returns to Pantnagar Airport! It had just taken off for Almora, waiting for the weather to clear.

अल्मोड़ा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज उत्तराखण्ड के दौरे पर हैं। वह आज तय कार्यक्रम के अनुसार पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उनके हेलिकाप्टर ने अल्मोड़ा के लिए उड़ान भरी। लेकिन पहाड़ पर मौसम खराब होने के चलते कुछ ही देर में उनका हेलिकाप्टर वापस पंतनगर एयरपोर्ट पहुंच गया। ऐसे में अब वह मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। ये भी माना जा रहा है कि अगर मौसम साफ नहीं होता तो उनका काफिला वाया रोड भी अल्मोड़ा के लिए रवाना हो सकता है, जिसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी की गई हैं।