बिग ब्रेकिंगः रमजान महीने के पहले दिन पाकिस्तान में बड़ा धमाका! 16 लोगों की मौत की खबर, गैस रिसाव बना वजह

Big Breaking: Massive explosion in Pakistan on the first day of Ramadan! 16 people reported dead, gas leak caused by explosion

नई दिल्ली। पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां रमजान महीने के पहले दिन कराची में एक बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके में कम से कम 16 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के कराची में ये धमाका संदिग्ध गैस रिसाव के कारण हुआ है। धमाके की चपेट में आने के कारण करीब 14 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कराची में गुरुवार की सुबह एक आवासीय इमारत में हुआ है। ये धमाका ओल्ड सोल्जर बाजार इलाके में स्थित इमारत की पहली मंजिल पर सुबह करीब 4ः30 बजे हुआ। इस दौरान हर कोई सहरी के वक्त जाग रहा था। बता दें कि पाकिस्तान में आज रमजान का पहला दिन मनाया जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि धमाके का कारण जाहिर तौर पर गैस रिसाव है। पुलिस ने बताया है कि धमाके वाली जगह से अब तक 14 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 14 घायल लोगों का अस्पताल में इलाज हो रहा है। धमाके के कारण इमारत का जर्जर हिस्सा भी ढह गया है। फायर सर्विस ने बताया है कि वह अभी भी इमारत में शव या जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। मृतकों में 2 से लेकर 17 साल तक की उम्र के 9 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा घायलों में भी 7 बच्चे शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में लोग में गैस की कमी से जूझते रहते हैं। ऐसे में खास तौर पर कम आमदनी वाले आवासीय क्षेत्रों में कई परिवार अपने घरों में तरल पेट्रोलियम वाले गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं। कराची में हाल के दिनों में ये दूसरा बड़ा हादसा है। बीते महीने भी कराची के सदर इलाके में थोक और खुदरा बाजार, गुल शॉपिंग प्लाजा के बेसमेंट में आग लग गई थी। इस हादसे में कम से कम 79 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए था।