साइबर फ्रॉड पर नकेल कसने के लिए केन्द्र का बड़ा एक्शन! 6 लाख मोबाइल फोन बंद, हजारों URLs भी किए ब्लाक

Big action by Center to crack down on cyber fraud! 6 lakh mobile phones switched off, thousands of URLs also blocked

नई दिल्ली। साइबर फ्रॉड पर नकेल कसने के लिए केन्द्र सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए 6 लाख मोबाइल फोन बंद किए हैं। इसके साथ ही एमएचए के साइबर विंग के आदेश पर 65 हजार साइबर फ्रॉड करने वाले यूआरएल को भी ब्लॉक किया गया है। खबरों के मुताबिक साइबर फ्रॉड में लिप्त करीब 800 एप्लिकेशन्स को भी ब्लॉक किया गया है। बता दें कि साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए गृह मंत्रालय के 14-सी विंग लगातार बड़े कदम उठा रहा है। जानकारी के मुताबिक 2023 में NCRP (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) को 1 लाख से ज़्यादा इन्वेस्टमेंट स्कैम्स की शिकायतें मिली हैं। पूरे देश में इससे संबंधित करीब 17 हजार FIR दर्ज की गई हैं। जनवरी 2024 से सितंबर 2024 तक डिजिटल अरेस्ट की 6000, ट्रेडिंग स्कैम की 20,043, इन्वेस्टमेंट स्कैम की 62,687 और डेटिंग स्कैम की 1725 शिकायतें मिली हैं।

साइबर विंग ने क्या-क्या लिया एक्शन

1. पिछले 4 महीनों में 3.25 लाख Mule Accounts (फ्रॉड करने वाले अकाउंट्स) डेबिट फ्रीज।
2. साइबर अपराध में इस्तेमाल किए जाने वाले 3401 सोशल मीडिया, वेबसाइट, व्हाट्सएप ग्रुप बंद।
3. पिछले कुछ वर्षों में साइबर फ्रॉड के चलते 2800 करोड़ बचाए गए। 
4. MHA ने 8 लाख 50 हज़ार साइबर विक्टिम को फ्रॉड से बचाया।