Aug 19, 2026 Login

बड़ा हादसाः कार एक्सीडेंट में घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत! मर्सडीज से आ रहे थे उत्तराखण्ड, रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हुआ हादसा

 Big accident: Cricketer Rishabh Pant injured in car accident! Uttarakhand was coming from Mercedes, accident happened at Roorkee's Narsan border

नई दिल्ली/रुड़की। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का आज सुबह रुड़की के पास एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी। वह कार से अपने घर उत्तराखंड जा रहे थे। रूड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के मोड़ पर उनकी मर्सडीज अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद मर्सडीज में आग लग गई और कार पलट गई।

बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत के माथे और पैर पर चोट आई है और उन्‍हें देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल लाया गया है। लेकिन हादसे के दौरान पहुंचे कुछ युवक ने ऋषभ की मदद न कर उनके बैग से रुपए लेकर भाग गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एंबुलेंस की आवश्यकता होती है, तो उसकी भी व्यवस्था की जाए। डीजी अशोक कुमार के मुताबिक पंत को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह कार पर से कंट्रोल खो बैठे। एक्सीडेंट के समय पंत कार में अकेले थे। एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकले थे। पंत को सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है।