उत्तराखण्डः आखिर कहां लापता हो गया 24 दोस्तों का ग्रुप? धराली आपदा के बाद नहीं हो पा रहा संपर्क! 35 साल बाद बना था घूमने का प्लान

Uttarakhand: Where did the group of 24 friends go missing? No contact after the Dharali disaster! A plan to travel was made after 35 years

पुणे/देहरादून। उत्तरकाशी के धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर चल रहा है। सेना के साथ ही अन्य टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। इस बीच पुणे के 24 दोस्तों के एक ग्रुप के लापता होने की खबर भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह ग्रुप पुणे के 1990 बैच के एक स्कूल के दोस्तों का है। ये सभी दोस्त महाराष्ट्र के 75 टूरिस्टों के एक समूह का हिस्सा थे। खबरों के मुताबिक ये 24 दोस्तों का ग्रुप विगत बुधवार को गंगोत्री के पास धराली गांव में आई बाढ़ के बाद से लापता हैं। 
बताया जाता है कि पुणे के मंचर के अवसारी खुर्द गांव के अशोक भोर और उनके 23 दोस्त, 35 साल के बाद चार धाम की यात्रा के लिए इकट्ठा हुए थे। ग्रुप के लोग जो मुंबई समेत अन्य जगहों में रहते हैं, ये सभी एक अगस्त को अपनी यात्रा शुरु किए थे। अशोक भोर के बेटे आदित्य ने बताया कि आखिरी बार उनकी अपने पिता से चार अगस्त को बात हुई थी। उनके पिता ने फोन पर बताया था कि वे गंगोत्री से लगभग 10 किलोमीटर दूर हैं। उन्होनें यह भी बताया था कि रास्तें में पेड़ गिरने और छोटे भूस्खलन के कारण वे फंस गए हैं। आदित्य ने बताया कि उसके बाद से उनसे या उनके ग्रुप के किसी अन्य सदस्य से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। वहीं बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर टूरिस्ट ग्रुप की जानकारी साझा की। उन्होंने राज्य सरकार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की हैं।