गौरव के पलः गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से नवाजे जायेंगे उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी! जारी हुई सूची
देहरादून। गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तराखण्ड पुलिस के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा, जिसकी सूची जारी हो चुकी है। इस दौरान योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक/मुख्यालय को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा। वहीं पुलिस सर्विस में प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद रुद्रप्रयाग, शिवराज सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चम्पावत, ज्योति चौहान, निरीक्षक नागरिक पुलिस, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून, सुभाष चन्द्र, निरीक्षक अभिसूचना, अभिसूचना मुख्यालय उत्तराखण्ड, साजिद अली, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय को सराहनीय सेवा पदक दिया जायेगा। इसी क्रम में फायर सर्विस में गिरीश चन्द्र लोहनी, लीडिंग फायरमैन, जनपद देहरादून, मुकेश कुमार पोखरियाल, लीडिंग फायरमैन, देहरादून को भी सराहनीय सेवा पदक से नवाजा जाएगा। डीजीपी दीपम सेठ ने सभी पदक विजेताओं को उनकी सेवा और समर्पण के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव व हर्ष का विषय है।