Sep 16, 2026 Login

युवा जोश, सुरमई शाम और 'विकसित उत्तराखंड' का संकल्प: सीएम धामी के जन्मदिन पर रेंजर मैदान में प्रियंका मेहर का धमाल,युवाओं से सीधे संवाद में बोले मुख्यमंत्री- 'आपका सपना ही मेरा लक्ष्य'

Youthful energy, a melodious evening, and a pledge for a 'Developed Uttarakhand': Priyanka Meher dazzles at Ranger Ground on CM Dhami's birthday; interacting directly with the youth, the Chief Minist

देहरादून। राजधानी देहरादून का रेंजर मैदान बुधवार को युवाओं के अभूतपूर्व उत्साह, सांस्कृतिक सतरंगी रंगों और भविष्य की मजबूत आकांक्षाओं का केंद्र बन गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित "युवा संकल्प दिवस" न केवल एक प्रशासनिक या राजनीतिक आयोजन रहा, बल्कि यह राज्य की युवा शक्ति और उनके लोकप्रिय जननेता के बीच आत्मीय संबंधों का प्रत्यक्ष प्रमाण बन गया। लोक संगीत की धुन और युवाओं के गूंजते नारों के बीच पूरे परिसर में गजब का उत्साह देखने को मिला। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को रेंजर मैदान में आयोजित ‘युवा संकल्प दिवस’ कार्यक्रम सांस्कृतिक रंग, युवा उत्साह और संवाद का संगम बन गया। कार्यक्रम में लोक गायिका प्रियंका मेहर की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। उनके गीतों पर मैदान में मौजूद युवा झूमते नजर आए और तालियों की गूंज से पूरा परिसर उत्साह से भर गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच मुख्यमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी गईं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी के पहुंचते ही युवाओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ गया। भाजपा महानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन किया। इसके बाद वह युवाओं के बीच पहुंचे और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान युवाओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को शिव शक्ति स्वरूप त्रिशूल भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, महिला कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रदेश के विकास, रोजगार, कौशल विकास, स्टार्टअप, खेल और नई तकनीक जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए युवाओं, मातृशक्ति और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि युवाओं की आंखों में उन्हें आने वाले समय का उत्तराखंड दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि वह कार्यक्रम में केवल अपनी बात रखने नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों, आकांक्षाओं, उम्मीदों और भविष्य को लेकर संवाद करने आए हैं। मुख्यमंत्री ने युवा आयोग के गठन को युवाओं से जुड़े विषयों को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि आयोग युवाओं के अधिकारों, कौशल विकास, नवाचार और उनकी आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने में भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नीति निर्माण की प्रक्रिया में भागीदार बनने का भी आह्वान किया। धामी ने खेलों में उत्तराखंड के युवाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की पहचान अब खेलभूमि के रूप में भी बन रही है। उन्होंने युवाओं से जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए मेहनत करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने सरकार की ‘युवा भविष्य निर्माण योजना’ का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि योजना के प्रथम चरण में 10 हजार युवाओं को मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए प्रयास कर रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को शिक्षा, कौशल, खेल, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम जहां लोक संस्कृति और संगीत से सराबोर रहा, वहीं मुख्यमंत्री के युवाओं से संवाद ने इसे उनके भविष्य और प्रदेश के विकास से जुड़े संकल्पों का मंच भी बना दिया।