Sep 17, 2026 Login

जन्मदिन पर सीएम आवास में उमड़ा जनसैलाब! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार,बोले-सामूहिक जिम्मेदारी और टीम भावना से बनेगा विकसित उत्तराखंड

A massive crowd thronged the CM's residence on his birthday! Chief Minister Pushkar Singh Dhami expressed his gratitude, stating that a developed Uttarakhand will be built through collective responsi

देहरादून। किसी भी नेतृत्व की वास्तविक शक्ति उसकी प्रशासनिक टीम, जन प्रतिनिधियों और जनता के अटूट विश्वास में निहित होती है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में दिखा आत्मीयता और उत्साह का माहौल इसी विश्वास का एक जीवंत प्रमाण बना। सुबह से ही मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, जहाँ शासन-प्रशासन के उच्च अधिकारियों से लेकर आम नागरिकों तक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल कार्यकाल की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में दिनभर आत्मीयता और उत्साह का माहौल बना रहा। प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सफल और उज्ज्वल जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री आवास पर सुबह से ही शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया था। दिनभर अलग-अलग वर्गों के लोग मुख्यमंत्री से मुलाकात करते रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी का आत्मीयता से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का स्नेह एवं शुभकामनाएं उनके लिए विशेष महत्व रखती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की सेवा केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक दायित्व है। राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सरकार, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय और टीम भावना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सेवा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विकसित उत्तराखंड के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए शासन और प्रशासन को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों का वास्तविक लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही विकास का उद्देश्य होना चाहिए। मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे। विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों और सामाजिक वर्गों के लोगों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी। जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने मिले स्नेह को केवल व्यक्तिगत शुभकामनाओं तक सीमित न रखते हुए इसे राज्य की सेवा के संकल्प से जोड़ा। उनके संदेश का केंद्र यही रहा कि उत्तराखंड की प्रगति के लिए सामूहिक प्रयास, बेहतर समन्वय और नागरिकों के प्रति सेवा भाव जरूरी है। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार जताते हुए प्रदेश के विकास की यात्रा को मिलकर आगे बढ़ाने की बात कही।