Aug 19, 2026 Login

हरक और हरीश मुलाकात पर कांग्रेस पार्टी का आया बयान, बोले- राजनीति में कोई द्वार नही बन्द

Will Harak Singh come back in Congress, No door ever remains closed: Congress SP

 

बीते दिन सोमवार को तब उत्तराखंड की राजनीति में सनसनी फैल गई जब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर कांग्रेसी नेता हरीश रावत और उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की मुलाकात की खबरें सामने आई। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं ने 15 मिनट तक देहरादून स्थित पेसिफिक मॉल में एक दूसरे से बात करी। हालांकि बाद में वन मंत्री हरक सिंह रावत ने इन खबरों का खंडन किया लेकिन उत्तराखंड की राजनीति में धुंआ तो उठ चुका था।

आज प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरपी रतूड़ी ने कहा की राजनीति में कभी कोई दरवाज़ा बन्द नही होता। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा," जो पहले कभी कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे आज वे कांग्रेस युक्त हो गए हैं।