उत्तराखंड के हर छात्र को Ukraine से सकुशल लाएंगे: सीएम धामी, कहा विदेश मंत्रालय से कर रहे संपर्क
इस समय जहां रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया है और वही यूक्रेन के नागरिकों को भारी विपदा आ गई है इस बीच भारत सरकार अपनी पूरी राजनीतिक व कूटनीतिक प्रयासों से यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिकों को वापस लाने में जुटी हुई है।

इसी कशमकश में उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया की उत्तराखंड सरकार लगातार प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय से संपर्क कर रही है ताकि उत्तराखंड के जो छात्र और छात्राएं यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें वापिस भारत लाया जा सके।
मालूम हो कि उत्तराखंड के कई छात्र यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे हैं और उत्तराखंड सरकार इन छात्रों की जानकारी निकालने में जुट गयी है।