Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिज़ाज! ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

Weather patterns changed in Uttarakhand! Chances of snowfall in high altitude areas

देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई है। उत्तराखंड में मौसम का मिज़ाज बदला-बदला सा नज़र आ रहा है। मौसम विभाग ने बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। राज्य में अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिस कारण आज और कल मौसम का मिजाज बदला रहेगा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी-बारिश ओलावृष्टि और बिजली चमकने की संभावना जताई थी। अगर बात देहरादून की करें तो देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। जबकि पौड़ी, टिहरी, चमोली, नैनीताल और अल्मोड़ा में बारिश की संभावना है। साथ ही उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कई जगह ओलावृष्टि-बारिश की संभावना है। टिहरी में सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार नज़र आ रहे हैं। बढ़ते तापमान से लोगों को राहत मिली है। बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी देखने मिल रही है।

उत्तरकाशी के हर्षिल वेली विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में अचानक मौसम ने करवट बदली और बर्फबारी शुरू हुई, जिससे कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।  वही बात की जाए पर्यटकों की तो वह बर्फबारी का लुफ्त उठाते नजर आ रहे हैं।