Oct 07, 2026 Login
Awaaz24x7-government

बड़ी खबरः सिरौलीकलां में कांग्रेस का परचम! 1765 वोटों से दर्ज की शानदार जीत, निर्दलीय फरहीन जहां को हराकर नगर पालिका अध्यक्ष बनीं राशिदा बेगम

Big News: Congress triumphs in Siraulikalan! Rashida Begum secured a spectacular victory by a margin of 1,765 votes, defeating independent candidate Farheen Jahan to become the Municipal Council Chai

किच्छा। सिरौलीकलां नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए अपना कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी राशिदा बेगम ने 1765 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी फरहीन जहां को शिकस्त दी। मतगणना के दौरान राशिदा बेगम ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और अंत तक यह बढ़त कायम रही। जीत की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। सिरौलीकलां नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने राशिदा बेगम को अपना प्रत्याशी बनाया था, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फरहीन जहां चुनाव मैदान में थीं। फरहीन जहां पूर्व प्रधान नासिर हुसैन की बेटी हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबले को लेकर चुनाव के दौरान राजनीतिक गतिविधियां तेज रही थीं। मतगणना शुरू होने के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी राशिदा बेगम ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। जैसे-जैसे मतगणना के चरण आगे बढ़े, उनकी बढ़त मजबूत होती गई। आखिरकार उन्होंने 1765 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर ली। परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया और राशिदा बेगम को बधाई दी। बता दें कि सिरौलीकलां नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 22 सितंबर को मतदान हुआ था। नगर पालिका क्षेत्र में कुल 11,591 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 9,721 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 4,924 पुरुष और 4,797 महिला मतदाता शामिल रहे। 

सिरौलीकलां के निर्वाचित वार्ड सदस्यों का पूर्ण विवरण