Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

देवभूमि में आज से बदलेगा मौसम, भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका

Weather about to turn cooler in Uttarakhand, Meteorological dept predicts heavy rain and snowfall

पर्वती राज्य में जहां चुनाव के कारण गर्मी बढ़ी हुई है वही मौसम विभाग के नए आंकड़ों के हिसाब से मौसम में ठंड भी बढ़ने वाली है।

देवभूमि उत्तराखंड में 2 फरवरी से मौसम फिर से बदल सकता है। मौसम विभाग ने गुरुवार से कई जिलों में भारी बर्फबारी और बारिश का अनुमान लगाया है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी पिथौरागढ,चमोली, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों में आज भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है वही मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा रहेगा

 

3 फरवरी को उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।