Aug 19, 2026 Login

विराट का जलवाः इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 26,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली! लगाया 48वां वनडे शतक, इस मामले में जयवर्धने को भी पछाड़ा

Virat's magic: Kohli becomes the fastest batsman to score 26,000 runs in international cricket! Scored 48th ODI century, even surpassing Jayawardene in this matter

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ जैसे ही 77 रन बनाए वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 26 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। यही नहीं अपनी इस पारी के दौरान विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए और उन्होंने महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया जो पहले इस स्थान पर मौजूद थे। 

कोहली ने इस मैच में अपने वनडे करियर का 48वां शतक लगाया और नाबाद रहते हुए छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। भारत को इस मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 7 विकेट से जीत मिली। कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप में चेज करते हुए पहला शतक लगाने में सफलता हासिल की। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली सबसे कम पारियों में 26,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह कमाल 567वीं पारी में किया। इसके अलावा अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए और महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 600 पारियों में 26,000 इंटरनेशनल रन पूरे किए थे।