सोशल मीडिया की चमक में फीके पड़ते संस्कारः हल्द्वानी में महिला ब्लॉगरों का बवाल! सरेआम आक्रामक हुईं ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट, पुलिस के सामने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

Values ​​fade under the glare of social media: Female bloggers create a ruckus in Haldwani! Jyoti Adhikari and Sunita Bhatt openly became aggressive, leveling serious allegations against each other i

हल्द्वानी। आज के दौर में सोशल मीडिया ने जहां लोगों को जोड़ा है, वहीं कई रिश्तों में दूरियां भी बढ़ा दी हैं। एक छोटी सी पोस्ट, एक गलतफहमी भरा कमेंट या बिना सोचे-समझे लिखे गए शब्द कभी-कभी बड़े झगड़े की वजह बन जाते हैं। जो बातें पहले आमने-सामने बैठकर सुलझ जाती थीं, आज के सोशल मीडिया वाले दौर में वही बातें मोबाइल स्क्रीन के पीछे से और ज्यादा उलझ जाती हैं। ऐसा ही एक मामला नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में देखने को मिला। यहां बुधवार को उस समय हंगामा मच गया, जब दो महिला ब्लॉगर सरेआम सड़क पर भिड़ गईं। घटना काठगोदाम थाना क्षेत्र के चौपाटी इलाके की बताई जा रही है, जहां ब्लॉगर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट के बीच पहले तीखी बहस हुई और देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। सड़क पर अचानक हुए इस विवाद को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। इस विवाद के तमाम वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसपर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बताया जाता है कि सुनीता भट्ट और ज्योति अधिकारी के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लंबे समय से बहस चल रही थी। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ वीडियो बनाकर आरोप लगा रही थीं। दोनों ने कई बार एक-दूसरे पर व्यक्तिगत टिप्पणी भी की थी। यही विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और आखिरकार जब दोनों आमने-सामने आईं तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हद तो तब हो गई जब सोशल मीडिया पर दूसरों को ज्ञान देने वाली ये दोनों महिला ब्लॉगर सड़क पर अभद्रता और गाली-गलौच पर उतर आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कई लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता के कारण कई बार लोग विवादों को जानबूझकर बढ़ाते हैं ताकि उन्हें अधिक ध्यान मिल सके।